ब्राजील में सोयाबीन की 60 प्रतिशत फसल की कटाई पूरी

19-Mar-2026 05:11 PM

साओ पाउलो। लैटिन अमरीकी देश -ब्राजील में सोयाबीन की नई फसल बी जोरदार कटाई-तैयारी की जाती है। हालांकि पिछले दिनों वहां हुई बारिश के कारण कुछ समय के लिए फसल की कटाई में बाधा पड़ी थी लेकिन बाद में मौसम साफ होते ही किसानो की सक्रियता बढ़ गई। वैसे सोयाबीन फसल की कटाई की गति गत वर्ष से कुछ धीमी है। 

ध्यान देने की बात है कि ब्राजील दुनिया में सोयाबीन का सबसे बड़ा उत्पादक एवं निर्यातक देश है। वहां माटो ग्रोसो, पराना और रियो ग्रैंड डो सूल इसके तीन शीर्ष उत्पादक प्रान्त है। माटो ग्रोसो में सोयाबीन की अगैती बिजाई होती है इसलिए वहां कटाई भी जल्दी शुरू हो जाती है। इस प्रान्त में करीब 95 प्रतिशत क्षेत्र में सोयाबीन की फसल काटी जा चुकी है। इसी तरह पराना राज्य में 65 प्रतिशत फसल की कटाई हुई है। रियो ग्रैंड डो सूल ब्राजील का सुदूर दक्षिणी राज्य है जहां सोयाबीन की कटाई अभी शुरू ही हुई है। ब्राजील में प्रचलित नियम के अनुसार 15 मई तक सोयाबीन की फसल पूरी तरह कट जाना आवश्यक है क्योंकि 16 मई से "सोयाबीन युक्त" अवधि शुरू हो जाती है।