चीनी दैनिक समीक्षा: मार्च में कम कोटा के बावजूद चीनी कीमतों में गिरावट
19-Mar-2026 05:39 PM
चीनी दैनिक समीक्षा: मार्च में कम कोटा के बावजूद चीनी कीमतों में गिरावट
★ मार्च में चीनी का सेल्स कोटा कम (22.5 लाख टन) होने के बावजूद कीमतों में गिरावट जारी।
★ कम मांग (आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक, HORECA सेक्टर) और फाइनेंशियल ईयर एंड पर स्टॉक क्लियरेंस मुख्य कारण हैं।
★ यूपी में कीमतें ₹60–70/क्विंटल और महाराष्ट्र में ₹25/क्विंटल तक गिरी हैं।
★ मौजूदा कीमतें लगभग ₹3805–4060/क्विंटल पर हैं।
★ फ्रेट रेट बढ़ने और त्योहारों (होली, गुड़ी पड़वा) से ट्रांसपोर्ट महंगा हुआ, जिससे मांग प्रभावित हुई।
★ निर्यात कमजोर (महंगी भारतीय चीनी + वेस्ट एशिया युद्ध) से घरेलू सप्लाई बढ़ी, जिससे कीमतों पर दबाव है।
★ यूपी में कीमतें और ₹20–25/क्विंटल गिर सकती हैं
★ कुल मिलाकर इस महीने ₹10–20/क्विंटल और कमजोरी संभव
★ कम मांग और ज्यादा घरेलू उपलब्धता के कारण शॉर्ट टर्म में चीनी बाजार कमजोर बना रहेगा।
