जुलाई में सीपीओ का भाव मजबूत रहने की संभावना
20-Jun-2026 11:58 AM
कुआलालम्पुर। सबसे प्रमुख उत्पादक एवं निर्यातक देश- इंडोनेशिया में आपूर्ति की स्थिति जटिल रहने, अल नीनो का खतरा बढ़ने तथा वैश्विक बाजार में वनस्पति तेल की कारोबारी गतिविधियां सुधरने जैसे कारकों को देखते हुए मलेशियन पाम ऑयल कौंसिल (एम्पोक) ने जुलाई 2026 में क्रूड पाम तेल (सीपीओ) का वायदा मूल्य 4400 से 4650 रिंगिट प्रति टन के बीच मजबूत रहने का अनुमान लगाया है।
कौंसिल के मुताबिक यद्यपि जून तक इंडोनेशिया और मलेशिया में ऑयल पाम के बागानों पर अल नीनो मौसम चक्र का कोई प्रभाव नहीं रहेगा लेकिन जुलाई या अगस्त से इसका खतरा बढ़ने की संभावना है।
इंडोनेशिया में 1 जुलाई बी 50 प्रोग्राम लागू होने वाला जिससे वहां बायोडीजल के निर्माण में पाम तेल के अनिवार्य मिश्रण का स्तर बढ़कर 50 प्रतिशत पर पहुंच जाएगा। इससे वहां निर्यात उद्देश्य के लिए पाम तेल उत्पादों का स्टॉक सीमित हो सकता है।
एम्पोक के कारण प्रमुख आयातक देशों में वनस्पति तेलों का अच्छा खासा स्टॉक मौजूद है इसलिए पाम तेल की मांग एवं कीमत में जबरदस्त इजाफा होना मुश्किल है लेकिन जून के मुकाबले जुलाई में बाजार ऊंचा रह सकता है। 28 मई को भाव 3899 रिंगिट प्रति टन रहा था।
