हल्दी कीमतों में गिरावट

29-Jan-2024 07:01 PM

नई दिल्ली । आज हल्दी की कीमतों में गिरावट रही। निजामाबाद मंडी में नई हल्दी की आवक बढ़नी शुरू हो गई है। आज नए मालों की आवक बढ़कर 1000 बोरी की हो गई और क्वालिटीनुसार भाव 9000/11000 रुपए बोले गए। पुराने मालों की आवक 2000 बोरी की रही।

ईरोड मंडी में हालांकि हल्दी के भाव मजबूत रहे। लेकिन वायदा के मंदे समाचार मिलने के कारण महाराष्ट्र की मंडियों में हल्दी के भाव 200/400 रुपए प्रति क्विंटल मंदे बोले गए।

सूत्रों का कहना है कि अभी हल्दी की कीमतों में तेजी की संभावना नहीं है क्योंकि आगामी दिनों में उत्पादक केन्द्रों पर नए मालों की आवक बढ़नी शुरू हो जाएगी। हालांकि इस वर्ष उत्पादन गत वर्ष की तुलना में कम रहेगा। कम पैदावार की तेजी बाजार में मई-जून माह के बाद बनेगी। 

वायदा बाजार में भी आज अप्रैल का भाव 960 रुपए एवं जून का भाव 972 रुपए मंदे के साथ बंद हुआ है। उत्पादक केन्द्रों के मंदे समाचार मिलने एवं लोकल में उठाव कम होने से आज दिल्ली बाजार में भी हल्दी के भाव 400/500 रुपए प्रति क्विंटल तक घटाकर बोले गए।