गुजरात की मंडियों में बढ़ने लगी धनिया की आवक
08-Feb-2024 07:25 PM
नई दिल्ली । धनिया के प्रमुख उत्पादक राज्य गुजरात की मंडियों में नए धनिया की आवक धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। प्रमुख मंडी में नए धनिया की आवक बढ़कर 4000 बोरी की हो गई है। जबकि राजकोट में आवक 400 बोरी की हो गई है।
अन्य मंडियों में जाम जोधपुर, जैतपुर, जूनागढ़ में भी नए मालों की आवक बढ़ने लगी है। राज्य में मौसम फसल के अनुकूल बना हुआ है। जल्द ही सुखे मालों की आवक बढ़ने लगेगी।
वर्तमान में गुजरात की मंडियों में नए मालों के भाव क्वालिटीनुसार 1200/1700 रुपए प्रति 20 किलो बोले जा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि उत्पादन कम रहने के कारण कीमतों में अधिक मंदे की संभावना नहीं है।
उल्लेखनीय है कि गत वर्ष गुजरात में धनिया का उत्पादन लगभग 80/82 लाख बोरी का रहा था जोकि इस वर्ष घटकर 40/45 लाख बोरी रहने के अनुमान लगाए जा रहे हैं।
वायदा बाजार में भी आज धनिया के भाव मजबूती के साथ बंद हुए हैं। मध्य प्रदेश एवं राजस्थान की मंडियों में धनिया के भाव पूर्व स्तर पर मजबूती के साथ बोले गए।
