गेहूं अंतर्राष्ट्रीय समाचार
12-Feb-2026 08:09 AM
गेहूं अंतर्राष्ट्रीय समाचार
USDA के निर्यात बिक्री आंकड़े गुरुवार सुबह जारी होंगे। 5 फरवरी को समाप्त सप्ताह के लिए पुरानी फसल गेहूं की बुकिंग 2 से 5 लाख मीट्रिक टन के बीच रहने का अनुमान है। नई फसल की बिक्री 0 से 75,000 मीट्रिक टन के बीच आंकी गई है।
FrancAgriMer के अनुसार 2025/26 सीजन में यूरोपीय संघ के बाहर फ्रांस के सॉफ्ट व्हीट निर्यात का अनुमान 72 लाख मीट्रिक टन लगाया गया है, जो जनवरी के अनुमान से 3 लाख टन कम है। वहीं फ्रांस के गेहूं का अंतिम स्टॉक 30.5 लाख मीट्रिक टन आंका गया है, जो पिछले महीने से 2.5 लाख टन अधिक है।
