Home News

एथनॉल निर्माण के लिए 72 लाख टन चावल एक आवंटन

05-Nov-2026 08:07 PM

एथनॉल निर्माण के लिए 72 लाख टन चावल एक आवंटन

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के अधिशेष (सरप्लस) चावल से 3.24 अरब लीटर एथनॉल का उत्पादन निश्चित कर दिया है। यह निर्णय चालू मार्केटिंग सीजन (नवम्बर-अक्टूबर) के आरंभिक नौ माह के लिए मान्य होगा। 

डिस्टीलर्स को इस 3.24 अरब लीटर एथनॉल के उत्पादन के लिए 72 लाख टन सरकारी चावल का कोटा आवंटित किया गया है। 30 जून 2027 तक यह कोटा प्रभावी रहेगा। 

डिस्टीलर्स को प्रत्येक तिमाही में तेल विपणन कंपनियों को अधिकतम 1.08 अरब लीटर एथनॉल की आपूर्ति की अनुमति दी गई है। अगर किसी तिमाही में आपूर्ति की मात्रा इस सीमा से ज्यादा रहेगी तो उसे अगली तिमाही में एडजस्ट किया जाएगा। अनाज आधारित डिस्टीलरीज को इसका ध्यान रखना होगा।