Home News
05-Nov-2026 08:32 PM
टोरंटो। हालांकि कनाडाई काबुली चना का निर्यात प्रदर्शन सितम्बर में कुछ कमजोर रहा लेकिन अगस्त में बेहतर शिपमेंट के सहारे दो महीनों में निर्यात बढ़ गया। सरकारी एजेंसी- स्टैट्स कैन की रिपोर्ट के अनुसार कनाडा से अगस्त में 19,265 टन काबुली चना का निर्यात हुआ था जो सितम्बर में गिरकर 18,575 टन रह गया।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार सितम्बर 2026 में कनाडा से अमरीका को 5250 टन पाकिस्तान को 3271 टन तथा इटली को 2294 टन काबुली चना का निर्यात हुआ जबकि शेष माल का शिपमेंट अन्य देशों को किया गया।
अगस्त-सितम्बर 2026 के दो महीनों के दौरान कनाडा से कुल मिलाकर 37,840 टन काबुली चना का निर्यात हुआ जो वर्ष 2025 के इन दो महीनों के शिपमेंट 27,523 टन से काफी अधिक रहा। कनाडा में काबुली चना का नया मार्केटिंग सीजन पहले ही आरंभ हो चुका है और अब नई फसल की कटाई-तैयारी भी लगभग समाप्त हो गई है।
पिछले साल की तुलना में चालू वर्ष के दौरान कनाडा में काबुली चना के उत्पादन में गिरावट आने का अनुमान है जबकि कटाई-तैयारी के समय बेमौसमी वर्षा होने से चने की क्वालिटी भी प्रभावित हुई है। वैसे वहां काबुली चना का भारी-भरकम पिछला बकाया स्टॉक मौजूद है।