COOIT द्वारा भरतपुर में आयोजित 46वे रबी तेल-तिलहन सेमीनार में कही गयी बातें

15-Mar-2026 04:20 PM

COOIT द्वारा भरतपुर में आयोजित 46वे रबी तेल-तिलहन सेमीनार में कही गयी बातें
सरसों जगत से जुडी विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा सरसों उत्पादन अनुमान
ललित अग्रवाल
★ फसल अच्छी, मौसम दे रहा है साथ युद्ध के कारण बढ़े भाव।
★ उत्तर प्रदेश में 15 लाख टन, राजस्थान में 53, पंजाब/हरियाणा में 13, गुजरात में 5, मध्य प्रदेश में 13.5, पश्चिम बंगाल तथा अन्य में 14.5 यानी कुल 115 लाख टन उत्पादन पहुंच सकता है।
★ सरकार द्वारा 2022 में GST पर लगने वाली ITC को देना किया बंद जिसे मिलों को हो रही परेशानी। सरकार को तुरंत संज्ञान लेकर इसे दोबारा लागू करना चाहिए।
~~~~~~~~~
संजीव अग्रवाल, रविन्द्र मिल हापुड़
★ उत्तर प्रदेश में सैंपल चेकिंग के नाम से अधिकारी कर रह हैं मिलर्स को परेशान।
★ फसल स्थिति अच्छी, उतारा भी अच्छी आ रहा है, केवल युद्ध के कारण ही भाव बढ़े।
★ उत्पादन 115-118 लाख टन पहुंचने का अनुमान।
~~~~~~~~~~~
सुरेश चन्द्र अग्रवाल, 
★ MSP में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी से भी उद्योग चिंतित। अगर सरकार को MSP देनी है तो उससे कम भाव पर क्यों आयात किया जाता है।
★ सरसों का पुराना स्टॉक न के बराबर। MSP 6200 रुपए प्रति क्विंटल। उत्पादन 100-110 लाख टन पहुंचने का अनुमान।
~~~~~~~~~~
इंजन ब्राण्ड
★ युद्ध के कारण बढ़े भाव, आवक बढ़ने पर कीमतें टूट सकती हैं। उत्पादन 115-120 लाख टन पहुंचने का अनुमान।
~~~~~~~~~~
गणेश कालरा
★ उत्पादन 105-110 लाख टन पहुँच सकता है, असम में उत्पादन 2 लाख टन रहने की उम्मीद।
★ असम में इस वर्ष बारिश न होने से पैदावार प्रभावित। पूर्वांचल व पश्चिम बंगाल में उत्पादन 8-9 लाख टन उत्पादन रह सकता है।
~~~~~~~~~~~~
जय गोयल
★ उत्पादन 105-110 लाख टन रहने की उम्मीद। अगले 15 दिनों में गर्मी पड़ने के कारण उतारा कम आ सकता है।
~~~~~~~
राघव भगत, VP OIL LIMITED
★ उत्पादन 105 लाख टन रहने की उम्मीद।
~~~~~~~~~
राघव गुप्ता, हरी शंकर ऑइल मिल
★ उत्पादन 117-118 लाख टन रहने की उम्मीद।
~~~~~
राजकुमार अग्रवाल, गोविन्द ट्रेडिंग कंपनी, जयपुर
★ गत वर्ष उत्पादन 111 लाख टन हुआ था, इस वर्ष उत्पादन 111 लाख टन ही रह सकता है। फसल स्थित अच्छी।
~~~~~~~~
विनोद नागपाल
★ उत्पादन 105-106 लाख टन रहने की उम्मीद।
~~~~~~
बबलू, बालाजी ट्रेडिंग
★ गत वर्ष 113 लाख टन उत्पादन हुआ, इस वर्ष 120 लाख टन रह सकता है।
~~~~~~
राजू भाई, अलवर
★ 1 लीटर पैकिंग का इस्तमाल बढ़ाया जाए।
★ तेलों की पैकिंग 1 लीटर में भी होनी चाहिए। कई कंपनियां 650ML 1 लीटर बोलकर भी करती है।
★ राजस्थान में उत्पादन 52.5, उत्तर प्रदेश में 14, मध्य प्रदेश 12.5, गुजरात 4, हरियाणा/पंजाब 10.5, अन्य 8.2, कुल-102-103 लाख टन।