छोटी इलायची में व्यापार कम रहा

14-Dec-2023 07:51 PM

नई दिल्ली । सूत्रों का कहना है कि वर्तमान में छोटी इलायची में कारोबारी गतिविधियां कमजोर बनी हुई है। निर्यातकों की लिवाली भी सीमित है। लोकल में भी उठाव कमजोर बना हुआ है। व्यापारियों का मानना है कि अभी छोटी इलायची के दामों में तेजी की संभावना नहीं है।

क्योंकि आगामी माह से ग्वाटेमाला में नई छोटी इलायची की आवक शुरू हो जाएगी। जिस कारण से निर्यात घटने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। बहरहाल उत्पादक केन्द्रों पर आज हुई ट्रेडिशनल कार्डमम प्रोड्यूसर्स कम्पनी लि० नीलामी में 85541 किलो की आवक हुई और 85261 किलो का व्यापार हुआ।

नीलामी में अधिकतम भाव 2313 रुपए एवं एवरेज भाव 1667.15 रुपए प्रति किलो बोले गए। मांग का अभाव बना रहने के कारण दिल्ली में छोटी इलायची के भाव अपने पूर्व स्तर पर स्थिर रहे।