चावल धीर धीरे बढ़ेंगे बाजार
03-Jan-2025 10:58 AM
चावल धीर धीरे बढ़ेंगे बाजार
★ सरकार द्वारा गत वर्ष निर्यात के नियम सख्त किया जाने से कई वर्षों से निर्यातकों द्वारा की गयी मेहनत पर पानी फिरा और कई प्रतिद्वंद्वी देश जैसे कि पाकिस्तान ने अपनी पकड़ बनाई। अब निर्यात नियमों में छूट दी गयी परन्तु रिक्त स्थान भरने में समय लगेगा।
★ बांग्लादेश, अफ्रीकन देशों से भी धीरे-धीरे निर्यात मांग निकल रही है।
★ केंद्रीय पूल में बड़ी मात्र में स्टॉक एक समस्या बनकर आ रहा है।
★ सरकर को भविष्य में एथनोल के लिए चावल का इस्तमाल बढ़ाना होगा ताकि रबी सीजन की शुरुआत से पहले गोदामों में चावल को निकालकर गेहूं रखा जा सके।
★ डिस्टिलरी को चावल एथनोल बनाने के लिए दिया गया था परन्तु खरीद उम्मीद अनुसार नहीं हो पायी।
★ आगामी टेंडर में सरकार को घटाने होंगे चावल के भाव, गत वर्ष व इस वर्ष एफसीआई द्वारा OMSS के तहत बेहद कम मात्रा में चावल बेचा गया जिससे साफ़ संकेत मिलते हैं कि मंडियों में एफसीआई से सस्ता चावल उपलब्ध।
★ स्टॉक खाली करना या रखरखाव खर्चा घटाना है तो निचले भावों पर OMSS के तहत चावल बेचा जाना मज़बूरी बन सकता है।
★ निर्यात मांग का समर्थन मिलने से चावल की कीमतों में धीरे-धीरे बन सकता है तेजी का माहौल।
★ अगर चावल द्वारा एथनोल की मंजूरी दी गयी तो यह तेजी जल्दी आ सकती है।
