चीनी उत्पादन में कमी; कोटा भी घटा

01-May-2026 10:18 AM

चीनी उत्पादन में कमी; कोटा भी घटा
★ इस्मा के अनुसार इस वर्ष चीनी उत्पादन 7% घटकर 30 अप्रैल तक 275.28 लाख टन रह सकता है। यह आंकड़ा एथनॉल डाइवर्जन के बाद का है।
★ जनवरी से मई तक 113 लाख टन का बिक्री कोटा आवंटित किया गया है, जो गत वर्ष की समान अवधि से 2 लाख टन अधिक है।
★ आमतौर पर मई महीने में बढ़ती गर्मी के कारण चीनी की खपत बढ़ जाती है।
★ एक तरफ उत्पादन अनुमान के अनुसार कम है, तो दूसरी ओर बिक्री कोटा भी सीमित होने से चीनी कीमतों में तेजी की उम्मीद बनी हुई है।
★ वैसे भी कम कोटा के कारण बाजार पहले से ही ऊंचे स्तर पर पहुंच चुका है।
★ भविष्य में चीनी की कीमतों में तेजी जारी रहने की संभावना है।
★ अल नीनो पर नजर रखें। यदि बारिश कम होती है, तो इसका सीधा असर गन्ने की पैदावार यानी चीनी उत्पादन पर पड़ेगा। साथ ही उर्वरक की कमी भी स्थिति को प्रभावित कर सकती है।