News Capsule/न्यूज कैप्सूल: मई में 16 मिलों पर कार्रवाई, चीनी बिक्री कोटा घटाया
01-May-2026 12:47 PM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: मई में 16 मिलों पर कार्रवाई, चीनी बिक्री कोटा घटाया
★ सरकार ने स्टॉक लिमिट के उल्लंघन और गलत रिपोर्टिंग के कारण 16 चीनी मिलों का मई का बिक्री कोटा रोक दिया है। इसके चलते देशभर का कुल चीनी बिक्री कोटा घटाकर 21.8 लाख टन कर दिया गया है, जो पहले 22.5 लाख टन तय था।
★ सरकार के अनुसार, मार्च 2026 के स्टॉक डेटा (P2 फॉर्म) में मिलों द्वारा बताई गई मात्रा वास्तविक गणना से कम पाई गई।
राज्यवार बदलाव:
कर्नाटक: ~19% कमी (अप्रैल के मुकाबले)
महाराष्ट्र ~18% कमी
उत्तर प्रदेश: ~11% बढ़ोतरी
★ पिछले महीने (अप्रैल) का कोटा 23 लाख टन था, जबकि मई 2025 में यह 23.5 लाख टन था।
★ कोटा कम आने से कीमतों में तेजी की उम्मीद।
