चीनी कीमतें मजबूत रह सकती हैं, एथेनॉल मुनाफे पर दबाव: Ind-Ra

26-Mar-2026 09:49 AM

चीनी कीमतें मजबूत रह सकती हैं, एथेनॉल मुनाफे पर दबाव: Ind-Ra
★ India Ratings के अनुसार कम स्टॉक के कारण H1 FY27 में चीनी कीमतें मजबूत रहने की संभावना।
★ उत्पादन में सुधार के बावजूद कुल आउटपुट अपेक्षा से कम, स्टॉक सामान्य से नीचे रहेंगे।
★ 2025-26 सीजन में उत्पादन करीब 325 लाख टन रहने का अनुमान (पिछले साल 295 लाख टन)
★ निर्यात 20 लाख टन की अनुमति से काफी कम रहने की संभावना, घरेलू स्टॉक सीमित।
★ क्लोजिंग स्टॉक लगभग 50 लाख टन रहने का अनुमान, जिससे कीमतों को सपोर्ट मिलेगा।
★ गन्ने की लागत बढ़ने और एथेनॉल कीमतों में बढ़ोतरी न होने से मिलों के मार्जिन पर दबाव।
★ एथेनॉल सेक्टर में क्षमता ज्यादा, मांग कम—ओवरसप्लाई की स्थिति।
★ 20% ब्लेंडिंग लक्ष्य के करीब पहुंचने से एथेनॉल डिमांड ग्रोथ धीमी।
★ ग्रेन-बेस्ड एथेनॉल को फायदा, मक्का उत्पादन रिकॉर्ड और कीमतों में ~20% गिरावट।
★ ESY26 में एथेनॉल सप्लाई ऑफर 17.8 अरब लीटर, जबकि जरूरत 10.5 अरब लीटर।
★ नीति स्पष्टता (20% से आगे) नहीं होने पर ओवरसप्लाई जारी रहने की आशंका।
★ कच्चे तेल के ऊंचे दाम से ब्राजील एथेनॉल की ओर शिफ्ट कर सकता है, जिससे ग्लोबल कीमतों को सपोर्ट मिल सकता है।