चीनी का उत्पादन बढ़ा लेकिन क्रशिंग इकाइयों की संख्या घटी

18-Feb-2026 01:51 PM

नई दिल्ली। इंडियन शुगर एंड बायो एनर्जी मैन्युफैक्चर्स एसोसिएशन (इस्मा) का कहना है कि चालू मार्केटिंग सीजन के आरम्भिक साढ़े चार महीनो में यानि 1 अक्टूबर 2025 से 15 फरवरी 2026 के दौरान चीनी का घरेलू उत्पादन 2024-25 सीजन की अवधि की तुलना में 14 प्रतिशत बढ़कर 225 लाख टन पर पहुंच गया लेकिन गन्ना क्रशिंग की क्रियाशील इकाइयों की संख्या 460 से गिरकर 456 रह गई। 

तीन शीर्ष चीनी उत्पादक राज्यों -महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश एवं कर्नाटक में मिले बंद होने लगी है क्योंकि इसे गन्ना की समुचित आपूर्ति नहीं हो रही है अन्य महत्वपूर्ण उत्पादक राज्यों में भी कमोबेश यही स्थिति है। लेकिन अच्छी बात यह है कि तीनो शीर्ष उत्पादक राज्यों में इस बार चीनी का उत्पादन गत वर्ष से आगे है। 

गत वर्ष चालू सीजन में चीनी का उत्पादन महाराष्ट्र में 32 प्रतिशत उछलकर 90 लाख टन, उत्तरप्रदेश में 3 प्रतिशत सुधरकर 66 लाख टन और कर्नाटक में 36 लाख टन से बढ़कर 41 लाख टन पर पहुंच गया। देश भर में अब तक 55 चीनी मिले बंद हो चुकी है जबकि फरवरी के अंत तक कई अन्य मिले बंद हो सकती है।