चीनी - चीनी कीमतों में नरमी का रुख

17-May-2024 07:05 PM

नई दिल्ली । बढ़े भावों पर बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से चीनी की कीमतों में नरमी का रूख रहा। गुजरात चीनी मिलों में आज 5/10 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखने को मिली।

उत्तराखंड चीनी मिलों में आज 5 रूपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखने को मिली। इसके साथ भाव 3830/3890 रुपए प्रति क्विंटल पर रह गये। उत्तर प्रदेश की चीनी मिलों ने आज रिसेल में 10/20 रुपए घटा कर सेल निकाली।

और मिल में आज कोई उठा पटक नहीं देखने को मिली। बलरामपुर ग्रुप में आज कोई तेजी मंदी नहीं देखने को मिली। भाव 3920/4005 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे।

मध्य प्रदेश की चीनी मिलों में आज 5 रूपए की गिरावट देखने को मिली। हाजिर भावों में आज कोई उतार-चढ़ाव नहीं देखने को मिला। बिहार चीनी मिलों में 5/10 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा देखने को मिला।