बादामगिरी में व्यापार कम
09-Feb-2024 07:05 PM
नई दिल्ली । आज बादामगिरी में व्यापार कम रहा भाव भी दबे रहे। सूत्रों का कहना है कि लिवाल जनवरी माह के दौरान हुए आयात सौदे की रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। जोकि संभवत: आगामी सप्ताह क्लीयर हो जाएगी।
उल्लेखनीय है कि जनवरी- 2023 के बादाम का आयात 1104 कंटेनर का रहा था। जबकि वर्ष 2022 में 800 कंटेनर एवं वर्ष 2021 में 1250 कंटेनर बादाम का आयात किया गया था। सूत्रों का मानना है कि दिसम्बर माह की तुलना में आयात कुछ घट सकता है।
दिसम्बर 2023 में बादाम आयात 1216 कंटेनर का हुआ। हाजिर में कमजोर मांग के कारण आज बादामगिरी के भाव 5/10 रुपए नरमी के साथ बोले गए। अधिक मंदा-तेजी आयात आंकड़ों के पश्चात निर्धारित होगा।
