बादाम आयात गत वर्ष से अधिक

12-Feb-2024 07:07 PM

नई दिल्ली । प्राप्त जानकारी के अनुसार जनवरी 2024 के दौरान आयातकों ने 1182 कंटेनर बादाम के आयात सौदे किए हैं। इसके अलवा 18 कंटेनर बादामगिरी के आयात सौदे किए गए हैं।

जबकि जनवरी 2023 में 1068 कंटेनर बादाम एवं 4 कंटेनर बादामगिरी के आयात सौदे किए गए थे। प्रथम छमाही के दौरान भी बादाम का आयात गत वर्ष की तुलना में अधिक हुआ है।

अगस्त 2023 से जनवरी- 2024 के दौरान बादाम का आयात व्यापार 7239 कंटेनर का रहा जोकि गत वर्ष की तुलना में 25 प्रतिशत अधिक है। उल्लेखनीय है अगस्त-2022 में जनवरी 2023 के दौरान बादाम का आयात सौदे 5809 कंटेनर के हुए थे।

इसके अलावा पहली छमाही में बादामगिरी के आयात में 80 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। अगस्त-2023 से जनवरी- 2024 के दौरान बादामगिरी का आयात व्यापार 67 कंटेनर का हुआ जबकि अगस्त- 2022 से जनवरी 2023 के दौरान बादामगिरी का आयात 37 कंटेनर का हुआ था।