बढ़ने लगी जीरे की आवक : कीमतों में गिरावट
13-Feb-2024 07:49 PM
नई दिल्ली । आज जीरा की कीमतों में गिरावट रही। प्रमुख उत्पादक राज्य गुजरात की मंडियों में नए जीरे की आवक बढ़नी शुरू हो गई है। गुजरात की प्रमुख मंडी ऊंझा में नए जीरे की आवक बढ़कर 7000 बोरी की हो गई है।
जबकि गोंडल में आवक 4000 बोरी की रही। हाजिर में कमजोर मांग एवं वायदा के मंदे समाचार मिलने के कारण मंडियों में जीरा के भाव 500/700 रुपए मंदे के साथ बोले गए। वायदा बाजार में मार्च का जीरा 900 रुपए एवं अप्रैल का 940 रुपए मंदे के साथ बंद हुआ है।
सूत्रों का कहना है कि अधिक उत्पादन के कारण हाल-फिलहाल जीरा कीमतों में तेजी की संभावना नहीं है। अनुमान व्यक्त किया जा रहा है कि मार्च माह में जीरा का भाव 250/260 रुपए बन जाना चाहिए जबकि वर्तमान में मंडियों में भाव 310/320 रुपए चल रहा है।
सूत्रों का मानना है कि प्रमुख उत्पादक राज्य गुजरात एवं राजस्थान में इस वर्ष जीरा उत्पादन एक करोड़ बोरी के आसपास हो जाना चाहिए जबकि गत वर्ष उत्पादन 55/58 लाख बोरी के होने के अनुमान लगाए गये थे।
