Home News

बिजाई क्षेत्र में वृद्धि से तिल का शानदार उत्पादन होने की उम्मीद

13-Oct-2026 07:31 PM

बिजाई क्षेत्र में वृद्धि से तिल का शानदार उत्पादन होने की उम्मीद

बिजाई क्षेत्र में वृद्धि से तिल का शानदार उत्पादन होने की उम्मीद  

नई दिल्ली। इंडियन ऑयल सीड्स एंड प्रोड्यूस एक्सपोर्ट प्रमोशन कौंसिल (भारतीय तिलहन एवं उत्पाद निर्यात संवर्धन परिषद या आयोपी) की एक रिपोर्ट के अनुसार चालू खरीफ सीजन के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर न केवल तिल के बिजाई क्षेत्र में अच्छी बढ़ोत्तरी हुई बल्कि अनुकूल मौसम से फसल की हालत भी बेहतर रही। 

कौंसिल के सर्वेक्षण रिपोर्ट के मुताबिक खरीफ कालीन तिल के चार शीर्ष उत्पादक प्रांतों- राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश में तिल का बिजाई क्षेत्र संयुक्त रूप से 37.2 प्रतिशत बढ़कर 7,11892 हेक्टेयर पर पहुंच गया। इसकी औसत उपज दर भी सुधरकर 142 किलो प्रति हेक्टेयर पर पहुंचने का अनुमान लगाया गया है। इसके फलस्वरूप उत्पादन में शानदार वृद्धि होने की उम्मीद है। 

केन्द्रीय कृषि मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि इस बार खरीफ सीजन में राष्ट्रीय स्तर पर तिल का कुल उत्पादन क्षेत्र उछलकर 11.10 लाख हेक्टेयर पर पहुंच गया जो पिछले साल के बिजाई क्षेत्र 980 लाख हेक्टेयर से 1.30 लाख हेक्टेयर ज्यादा है। इस बार राजस्थान, मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश में अच्छी बारिश हुई। गुजरात में भी वर्षा की हालत काफी हद तक सामान्य मानी जा रही है। बाजार भाव ऊंचा होने तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य में अच्छी बढ़ोत्तरी किए जाने से तिल की खेती के प्रति किसानों का उत्साह बढ़ गया।