भारत का मसाला निर्यात 18 लाख टन के पार

24-Feb-2026 10:40 AM

भारत का मसाला निर्यात 18 लाख टन के पार
★ भारत का मसाला निर्यात पिछले वर्ष 18 लाख टन से अधिक रहा, जिसकी कुल कीमत 4 अरब डॉलर से ज्यादा रही। यह जानकारी पूर्व G20 शेरपा Amitabh Kant ने कोच्चि में आयोजित सम्मेलन में दी।
★ वे All India Spices Exporters Forum द्वारा आयोजित चार दिवसीय इंटरनेशनल स्पाइस कॉन्फ्रेंस (ISC 2026) का उद्घाटन कर रहे थे। उन्होंने उद्योग से अपील की कि थोक निर्यात के बजाय वैल्यू-एडेड, ब्रांडेड और तकनीक आधारित उत्पादों पर ध्यान दिया जाए।
★ कांत ने क्षेत्र के लिए पांच प्राथमिकताएं बताईं—वैल्यू एडिशन बढ़ाना, खेती और प्रोसेसिंग में AI का उपयोग, जलवायु-लचीली खेती, सस्टेनेबिलिटी व ट्रेसबिलिटी पर जोर, और छोटे किसानों को नीति के केंद्र में रखना।