भारत की चीनी उत्पादन अनुमान घटा: AISTA
06-Mar-2026 07:10 PM
ऑल इंडिया शुगर ट्रेड एसोसिएशन (AISTA) ने 2025-26 सीजन (अक्टूबर–सितंबर) के लिए भारत के चीनी उत्पादन का अनुमान घटाकर 283 लाख टन कर दिया है।
पहले यह अनुमान 296 लाख टन था, यानी करीब 13 लाख टन की कटौती की गई है।
खराब मौसम और प्रमुख उत्पादक राज्यों में कम पैदावार इसके मुख्य कारण बताए गए हैं।
महाराष्ट्र का उत्पादन अनुमान घटाकर लगभग 99 लाख टन किया गया है।
उत्तर प्रदेश का उत्पादन भी कम होकर करीब 91 लाख टन रहने का अनुमान है।
2025-26 में कुल (ग्रॉस) चीनी उत्पादन 315 लाख टन आंका गया है, जिसमें से करीब 32 लाख टन चीनी एथेनॉल उत्पादन के लिए डायवर्ट हो सकती है।
तुलना के लिए, 2024-25 में भारत का चीनी उत्पादन लगभग 262 लाख टन रहा था।
