अतिरिक्त चीनी को एथेनॉल में बदलने से किसानों को समय पर भुगतान: सरकार

11-Aug-2026 05:59 PM

अतिरिक्त चीनी को एथेनॉल में बदलने से किसानों को समय पर भुगतान: सरकार
★ सरकार ने कहा है कि अतिरिक्त चीनी को एथेनॉल उत्पादन में डायवर्ट करने से चीनी मिलों की वित्तीय स्थिति मजबूत हुई है, जिससे गन्ना किसानों को एफआरपी का समय पर भुगतान करने में मदद मिली।
★ एथेनॉल उत्पादन के लिए चीनी डायवर्जन 2022-23 में 43 लाख टन से घटकर 2023-24 में 24 लाख टन रहा, लेकिन 2024-25 में बढ़कर 35 लाख टन हो गया। 2025-26 में 30 जून 2026 तक 28 लाख टन चीनी डायवर्ट की जा चुकी है।
★ वहीं एथेनॉल उत्पादन में मक्का का उपयोग तेजी से बढ़ा है। मक्का उपयोग 2022-23 के 8.3 लाख टन से बढ़कर 2023-24 में 75.4 लाख टन और 2024-25 में 131.1 लाख टन हो गया। चालू सीजन में 30 जून तक 67.9 लाख टन मक्का एथेनॉल के लिए इस्तेमाल हुआ है।
★ सरकार के अनुसार, मक्का की बढ़ती मांग से किसानों को बेहतर कीमत मिली है, जबकि चीनी डायवर्जन से मिलों की वित्तीय स्थिति सुधरने के कारण गन्ना किसानों का भुगतान समय पर संभव हुआ है।