अप्रैल के लिए चीनी का फ्री सेल कोटा बढ़ने की संभावना
26-Mar-2026 05:39 PM
नई दिल्ली। मार्च 2026 में घरेलू बिक्री के लिए खाद्य मंत्रालय ने कुल 22.50 लाख टन चीनी का कोटा जारी किया था जबकि उद्योग-व्यापार क्षेत्र के विश्लेषकों का मानना है कि अप्रैल के लिए चीनी का फ्री सेल कोटा एक लाख टन बढ़ाकर 23.50 लाख टन नियत किया जा सकता है।
समीक्षकों के अनुसार मार्च की तुलना में अप्रैल के दौरान चीनी की खपत में वृद्धि हो सकती है क्योंकि बढ़ते तापमान के साथ इसकी औद्योगिक मांग बढ़ेगी और खासकर कोल्ड ड्रिंक्स तथा आइसक्रीम निर्माता चीनी की भारी खरीद कर सकते हैं। इसके फलस्वरूप फ्री सेल कोटे में 50 हजार से लेकर एक लाख टन तक का इजाफा किया जा सकता है।
मार्च 2026 के लिए 22.50 लाख टन चीनी का फ्री सेल कोटा जारी हुआ था जो फरवरी 2026 के बराबर लेकिन मार्च 2025 के कोटे से 50 हजार टन या 2.2 प्रतिशत कम था। आज कल में चीनी की बिक्री का नया कोटा घोषित हो सकता है। देश के अधिकतर भागों में गर्मी बढ़ने लगी है जिससे चीनी की मांग एवं खपत में अच्छी वृद्धि हो सकती है।
