Home News

अल नीनो को देखते हुए तेलंगाना द्वारा केन्द्र से सहायता की मांग

13-Nov-2026 07:37 PM

अल नीनो को देखते हुए तेलंगाना द्वारा केन्द्र से सहायता की मांग

हैदराबाद। दक्षिण भारत को एक महत्वपूर्ण कृषि उत्पादक राज्य तेलंगाना में भी महाराष्ट्र एवं कर्नाटक की भांति अल नीनो मौसम चक्र के प्रकोप से मानसून की बारिश का अभाव रहा और राज्य के कई इलाकों में सूखे का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया। इससे धान, कपास एवं मक्का सहित अन्य खरीफ फसलों को काफी नुकसान होने की आशंका है। 

तेलंगाना को केन्द्र सरकार से आर्थिक सहायता की सख्त जरूरत है। मुख्यमंत्री स्वयं इस विषय में बातचीत करने के लिए 15 नवम्बर को प्रधानमंत्री से मिलने वाले हैं। राज्य के सिंचाई एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री का कहना है कि अल नीनो के कारण उत्पन्न गंभीर चुन्नौती का सामना करने के लिए केन्द्रीय सहायता की आवश्यकता है।

इसका पूरा विवरण तैयार कर लिया गया है और केन्द्र से इस पर सकारात्मक रवैयों की उम्मीद की जा रही है। तेलंगाना के अधिकांश भाग को पहले ही सूखा ग्रस्त क्षेत्र घोषित किया जा चुका है और खरीफ फसलों को हो रहे नुकसान का आंकलन भी किया गया है।