Home News

अक्टूबर 2026 के लिए रिकॉर्ड 30 लाख टन चीनी का फ्री सेल कोटा निर्धारित

12-Oct-2026 07:14 PM

अक्टूबर 2026 के लिए रिकॉर्ड 30 लाख टन चीनी का फ्री सेल कोटा निर्धारित

नई दिल्ली। स्वदेशी उद्योग के पास स्टॉक सीमित रहने तथा अगला उत्पादन भी अनिश्चित होने की परवाह किए बगैर सरकार विशाल मात्रा में चीनी का फ्री सेल कोटा निर्धारित कर रही है ताकि पीक त्यौहारी सीजन के दुराण घरेलू प्रभाग में इसकी पर्याप्त आपूर्ति एवं उपलब्धता सुनिश्चित करने और कीमतों में तेजी पर अंकुश लगाने में सफलता मिल सके। इसी क्रम में चीनी का फ्री सेल कोटा अब मासिक के बजाए पाक्षिक आधार पर न्यायत होने लगा है। 

महत्वपूर्ण त्यौहारों के आयोजन का समय होने के कारण खाद्य मंत्रालय द्वारा दो चरणों में अक्टूबर 2026 के लिए 30 लाख टन चीनी की घरेलू बिक्री का कोटा निर्धारित किया गया है जो न केवल अक्टूबर 2025 के कोटा 24 लाख टन से 6 लाख टन एवं सितम्बर 2026 के कोटा 26.50 लाख टन से 3.50 लाख टन अधिक है बल्कि अब तक घोसित किसी एक माह का सबसे ऊंचा स्तर (कोटा) भी है। इससे पूर्व अक्टूबर 2023 में 29 लाख टन चीनी का रिकॉर्ड कोटा जारी किया गया था जबकि अक्टूबर 2026 का कोटा इससे भी 1 लाख टन ज्यादा है। 

समीक्षकों का कहना है कि डीलरों-वितरकों के लिए चीनी की भंडारण सीमा का सख्त नियम पहले ही लागू हो चुका है जबकि 15 अक्टूबर से स्टॉक सीमा में कटौती का नया नियम लागू होने वाला है। ऐसी हालत में अगर मिलर्स द्वारा पूरे  कोटे से चीनी की बिक्री कर दी जाती  बाजार में इस मीठी वस्तु की भरमार हो सकती है और इसकी कीमतों पर दबाव बढ़ सकता है। अक्टूबर 2024 में 25.50 लाख टन चीनी का फ्री सेल कोटा नियत किया गया था। चीनी का खुदरा मूल्य अब भी काफी ऊंचे स्तर पर है।

वर्तमान कैलेंडर वर्ष के शुरुआती 10 महीनों में यानी जनवरी से अक्टूबर 2026 के दौरान कुल मिलाकर 236 लाख टन चीनी एक फ्री सेल कोटा घोषित हो चुका है जो वर्ष 2025 की समान अवधि के कोटा 230 लाख टन से 6 लाख टन ज्यादा मगर वर्ष 2024 की इसी अवधि के लिए निर्धारित कुल कोटा 241 लाख टन से 5 लाख टन कम है। यह देखना दिलचस्प होगा कि चीनी के घरेलू बाजार मूल्य पर इस रिकॉर्ड फ्री सेल का कितना और कैसा प्रभाव पड़ता है।