आवक शुरू होने से सरसों में गिरावट

02-Feb-2024 07:27 PM

नई दिल्ली । तेल मिलों की मांग कमजोर होने से बाजार सुस्त। मंडियों में नई सरसों की आवक शुरू होने से बाजारों में गिरावट देखने को मिली। दिल्ली लारेंस रोड पर आज 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई।

इस गिरावट के साथ भाव 5300 रुपए प्रति क्विंटल रह गये। राजस्थान की जयपुर मंडी में आज कोई उतार-चढ़ाव नहीं देखने को मिला। इसके साथ भाव 5525 रुपए प्रति क्विंटल पर सामान देखने को मिले।

जबकि भरतपुर मंडी में 25 रुपए का मंदा देखा गया। इस मंद के साथ भाव 5225 रुपए प्रति क्विंटल रह गये। उत्तर प्रदेश की सलौनी प्लांट सरसों में आज कोई उतार-चढ़ाव नहीं देखने को मिला।

इसके साथ सलौनी शमशाबाद भाव 5950 रुपए, दिग्नेर भाव 5950 रुपए, अलवर भाव 5950 रुपए कोटा भाव 5925 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिरता बनी हुई है।

हरियाणा की चरखी दादरी मंडी में 50 रुपए की गिरावट देखने को मिली। भाव 5300 रुपए प्रति क्विंटल रह गये। सरसों के भावों में अभी तेजी की संभावना कम बनी हुई है।