आज धनिया कीमतों में तेजी रही
14-Dec-2023 07:47 PM
नई दिल्ली । प्रमुख उत्पादक राज्य गुजरात एवं मध्य प्रदेश की मंडियों में आज धनिया के भाव 75/100 रुपए प्रति क्विंटल तेजी के साथ बोले गए। राजस्थान की मंडियों में भी भाव मजबूत रहे है। वायदा बाजार में भी आज दिसम्बर का धनिया 142 रुपए जनवरी का 34 रुपए तेजी के साथ बंद हुआ है।
जानकार सूत्रों के कहना है कि धनिया कीमतों में मंदे की संभावना नहीं है। क्योंकि उत्पादक केन्द्रों पर इस वर्ष बिजाई घटने के कारण आने वाली फरवरी-मार्च माह में फसल गत वर्ष की तुलना में कम रहेगी।
जिसके चलते अब धनिया के भाव धीरे-धीरे बढ़ते रहने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। सूत्रों का मानना है कि इस वर्ष देश में धनिया की कुल बिजाई गत वर्ष की तुलना में 25/30 प्रतिशत कम रहने के अनुमान लगाए जा रहे है।
