आई ग्रेन इंडिया की भविष्यवाणी सत्य - कोचीन में कालीमिर्च 550/560 रुपए
13-Feb-2024 07:44 PM
नई दिल्ली । चालू सीजन के दौरान देश में कालीमिर्च का उत्पादन अधिक होने के कारण कालीमिर्च में गिरावट का दौर चल रहा है। उल्लेखनीय है कि चालू सीजन के दौरान देश में कालीमिर्च का उत्पादन 70/72 हजार टन होने के अनुमान लगाए जा रहे हैं जबकि गत वर्ष उत्पादन 60/62 हजार टन का रहा था।
हालांकि प्रतिकूल मौसम के चलते इस वर्ष उत्पादक राज्यों में कालीमिर्च की आवक लगभग 20/25 दिन देरी से शुरू हुई है। वर्तमान में मंडियों में नए मालों की आवक अच्छी चल रही है जबकि हाजिर में लिवाल कम है।
आई ग्रेन इंडिया ने अपने 18 जनवरी के अंक में लिखा था कि फरवरी माह में कालीमिर्च के भाव 550/560 रुपए बन जाने चाहिए उस समय कोचीन बाजार में भाव 590/600 रुपए चल रहा था।
आज कोचीन बाजार में कालीमिर्च का भाव घटकर 550/560 रुपए पर आ गया है। सूत्रों का कहना है कि अधिक पैदावार के कारण अभी कीमतों में तेजी की संभावना नहीं है।
