वित्त वर्ष 2024-25 में फ़ूड सब्सिडी बजट से अधिक पहुंचने की संभावनाएं
30-Dec-2024 09:57 AM
वित्त वर्ष 2024-25 में फ़ूड सब्सिडी बजट से अधिक पहुंचने की संभावनाएं
★ चालू वित्त वर्ष में फ़ूड सब्सिडी के तहत 13,000 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया जो 20,000 करोड़ रुपए पहुंच सकता है।
★ बजट बढ़ने का कारण ऊँचा स्टॉक और OMSS के तहत चावल की कम खरीद होना।
★ चालू OMSS स्कीम में 2,800 रूपये/ क्विंटल का रिज़र्व बिक्री भाव रखा गया जो पिछले वर्ष से कम है।
★ OMSS के तहत चालू बिक्री में केवल 7 लाख टन चावल का हुआ उठाव।
★ ऊँचे स्टॉक के कारण गेहूं और चावल की रख-रखाव खर्च बढ़ा।
★ पिछले वर्ष चावल और गेहूं की लागत क्रमशः 39.31 और 27.09 रुपए/किलो थी जो इस वर्ष बढ़कर 39.75 (चावल) और 27.74 (गेहूं) बैठ रही है।
★ केंद्रीय पूल में 1 दिसम्बर को गेहूं का स्टॉक 206 लाख टन, चावल का 280.28 लाख टन और अनमिल्ड धान का स्टॉक 351.29 लाख टन था।
