उद्योग-व्यापर क्षेत्र के लिए गेहूं की उपलब्धता बढ़ने के आसार
13-Mar-2026 02:05 PM
नई दिल्ली। एक तरफ केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने 2025-26 के रबी सीजन में गेहूं का घरेलू उत्पादन बढ़कर 1202.10 लाख टन के सर्वकालीन-सर्वोच्च स्तर पर पहुंचने का अनुमान लगाया है तो दूसरी ओर केंद्रीय खाद्य मंत्रालय ने इसकी खरीद का लक्ष्य घटाकर 303 लाख टन निर्धारित कर दिया है जो पिछले साल की कुल खरीद के लगभग बराबर ही है।
2025-26 सीजन के लिए गेहूं की खरीद का लक्ष्य पंजाब में 122 लाख टन, मध्य प्रदेश में 78 लाख टन, हरियाणा में 72 लाख टन, राजस्थान में 21 लाख टन तथा उत्तर प्रदेश में 10 लाख टन नियत किया गया है। केंद्रीय पूल में ये पांच राज्य 90 प्रतिशत से अधिक गेहूं का योगदान देते है। इसके आलावा बिहार, उत्तराखंड, गुजरात, जम्मूकश्मीर, हिमाचल प्रदेश एवं चंडीगढ़ में भी गेहूं की सीमित खरीद होती है।
उद्योग व्यापर क्षेत्र को इस बार अधिक मात्रा में गेहूं का स्टॉक प्राप्त हो सकता है। जिससे बाजार में इसकी आपूर्ति एवं उपलब्धता की स्थिति सुगम रह सकती है। जरूरत पड़ने पर खरीद के लक्ष्य में बदलाव हो सकता है।
