उड़द की कीमतों में देखा गया सुधार

07-Sep-2024 02:01 PM

उड़द की कीमतों में देखा गया सुधार
★ चालू सीजन में उड़द की बिजाई घटी, साथ ही त्यौहारी मांग भी बढ़ने लगी।
★ पहले उत्पादन अनुमान के अनुसार 2023-24 में 23 लाख टन पहुंचा उड़द का उत्पादन। जो 2022-23 में 26.3 लाख टन था ।
★ 30 अगस्त तक उड़द की बिजाई 29.6 लाख हेक्टेयर पहुंची गत वर्ष से 6% कम।
★ मध्य प्रदेश में गत वर्ष से बिजाई 30% घटकर 9.79 लाख हेक्टेयर दर्ज की गयी।
★ पिछले 2 खरीफ सीजन में बेमौसमी बरसात, मौसम गर्म होने के कारण उत्पादकता पर पड़ा था असर।
★ राजस्थान में बिजाई घटी, परन्तु महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश में बढ़ी।
★ सितम्बर में मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश में औसत से अधिक बारिश का दिया अनुमान, इस समय इन राज्यों में उड़द की फसल या तो कट रही होगी या फिर फूल व दाना लग रहा होगा, इस बारिश से नुकसान का दायरा बढ़ सकता है।
★ 2023-24 वित्त वर्ष में उड़द का आयात 6.24 (2022-23 में 5.24) लाख टन किया गया।
★ एक तरफ भारत में उत्पादन घटा तो म्यांमार में बढ़ा जिसके कारण बड़ी मात्रा में म्यांमार से भारत में उड़द का आयात हुआ।
★ 2023-24 सीजन में म्यांमार से भारत में 6.07 (2022-23 में 5.13) लाख टन उड़द का आयात किया गया।
★ अगर मौसम विभाग द्वारा बारिश की दी गयी जानकारी सही निकलती है तो इससे उड़द के उत्पादन पर गहरा असर पड़ सकता है। जिसका सीधा असर कीमतों पर पड़ेगा। उड़द की कीमतों में आई गिरावट थम सकती है।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
Improvement seen in urad prices
★ Sowing of urad decreased in the current season, along with festive demand also started increasing.
★ According to the first production estimate, urad production reached 23 lakh tonnes in 2023-24. Which was 26.3 lakh tonnes in 2022-23.
★ Till August 30, urad sowing reached 29.6 lakh hectares, 6% less than last year.
★ In Madhya Pradesh, sowing was recorded 30% lower to 9.79 lakh hectares from last year.
★ In the last 2 Kharif seasons, productivity was affected due to unseasonal rains and hot weather.
★ Sowing decreased in Rajasthan, but increased in Maharashtra, Uttar Pradesh.
★ In September, the Meteorological Department has predicted above average rainfall in Madhya Pradesh, Maharashtra, Rajasthan, Gujarat, Uttar Pradesh, at this time the urad crop in these states would either be harvested or flowers and grains would be appearing, this rain can increase the scope of damage.
★ In the financial year 2023-24, 6.24 (5.24 in 2022-23) lakh tonnes of urad was imported.
★ On the one hand, production decreased in India, while it increased in Myanmar, due to which a large quantity of urad was imported from Myanmar to India.
★ In the 2023-24 season, 6.07 (5.13 in 2022-23) lakh tonnes of urad was imported from Myanmar to India.
★ If the information given by the Meteorological Department about the rain turns out to be correct, then it can have a profound impact on the production of urad. Which will have a direct impact on the prices. The fall in urad prices may stop.