दूसरे अग्रिम उत्पादन अनुमान में सोयाबीन, मूंगफली और सरसों के उत्पादन का आकलन जारी/Soybean, Groundnut and Rapeseed–Mustard production estimates released in second advance estimate
10-Mar-2026 07:48 PM
दूसरे अग्रिम उत्पादन अनुमान में सोयाबीन, मूंगफली और सरसों के उत्पादन का आकलन जारी
★कृषि मंत्रालय द्वारा जारी दूसरे अग्रिम उत्पादन अनुमान के अनुसार तिलहन फसलों में अलग-अलग रुझान देखने को मिल रहे हैं, जहां कुछ फसलों का उत्पादन बढ़ने का अनुमान है तो कुछ में गिरावट दर्ज की गई है।
सोयाबीन (खरीफ)
★सोयाबीन का उत्पादन 2025-26 में 127.20 लाख टन रहने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष 2024-25 के 152.68 लाख टन से कम है। इससे संकेत मिलता है कि इस सीजन में सोयाबीन उत्पादन में गिरावट रह सकती है।
मूंगफली
★खरीफ सीजन में मूंगफली का उत्पादन 2025-26 में 112.94 लाख टन रहने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष के 104.12 लाख टन से अधिक है।
★रबी सीजन में मूंगफली का उत्पादन 2025-26 में 7.97 लाख टन रहने का अनुमान है, जो 2024-25 के 6.78 लाख टन से थोड़ा अधिक है।
सरसों (रेपसीड-मस्टर्ड)
★रबी सीजन की प्रमुख तिलहन फसल सरसों का उत्पादन 2025-26 में 133.31 लाख टन रहने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष 126.67 लाख टन से अधिक है।
★कुल मिलाकर इस अनुमान के अनुसार सोयाबीन उत्पादन में गिरावट की संभावना है, जबकि मूंगफली और सरसों के उत्पादन में बढ़ोतरी का अनुमान जताया गया है।
~~~~~~~~~~~~~~
Soybean, Groundnut and Rapeseed–Mustard production estimates released in second advance estimate
★ According to the Agriculture Ministry’s second advance production estimates, the outlook for oilseed crops shows mixed trends across kharif and rabi seasons.
★Soybean
★Soybean, mainly a kharif crop, is estimated at 127.20 lakh tonnes in 2025-26, compared with 152.68 lakh tonnes in 2024-25. This indicates a significant decline in production this season.
Groundnut
★Groundnut production is estimated at 112.94 lakh tonnes in the kharif season of 2025-26, up from 104.12 lakh tonnes last year.
In the rabi season, production is estimated at 7.97 lakh tonnes in 2025-26, slightly higher than 6.78 lakh tonnes in 2024-25.
Rapeseed–Mustard
★Rapeseed and mustard, mainly grown in the rabi season, are estimated at 133.31 lakh tonnes in 2025-26, compared with 126.67 lakh tonnes in 2024-25, indicating a notable increase in production.
★Overall, the estimates show a decline in soybean output, while groundnut and rapeseed–mustard production are expected to improve this season.
