दीनदयाल बंदरगाह पर प्रथम स्वदेशी फ्राइट बैगन पर मोजाम्बिक के लिए माल की लोडिंग
21-May-2024 02:40 PM
कांडला । गुजरात के कांडला स्थित दीन दयाल पत्तन प्राधिकरण (डीजीए) ने कार्गो जेट्टी न० 15 पर एमवी ओलिविया जहाज को बर्थ प्रदान करके एक मील का पत्थर हासिल किया है क्योंकि इस जहाज पर 'भारत में निर्मित' स्वदेशी फ्राइट वैगन की लोडिंग की जा रही है।
प्राधिकरण द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह एक गौरवशाली है। जहाज पर पहली बार स्वदेशी फ्राइट वैगनों में माल की लोडिंग होने जा रही है।
इससे बंदरगाह के उन्नत एवं विकसित बुनियादी ढांचा और संचालनीय उत्कृष्टता का स्पष्ट प्रयास मिलता है। यह बंदरगाह हर तरह के जहाज का संचालन करने में सक्षम है।
दीन दयाल बंदरगाह पर एमवी ओलिविया जहाज पहुंच गया है जिस पर गोंडोला टाईप के वैगन्स के 24 पैकेज की लोडिंग होगी और इसका कुल वजन 454.104 मीट्रिक टन होगा।
जे आर आई एल नामक कम्पनी का माल करजन, बड़ोदरा (गुजरात) से इस जहाज पर लोड होगा जिसे अफ्रीकी देश- मोजाम्बिक के नवाला बंदरगाह पर पहुंचना है।
यह महत्वपूर्ण खेप भारतीय निर्यात दक्षता की दिशा में एक सराहनीय कदम है और यह देश की बढ़ती क्षमता तथा कार्य कुशलता का प्रतिनिधित्व करती है।
निर्माण तथा परिवहन के क्षेत्र में भारत की बढ़ती ताकत का यह स्पष्ट प्रमाण है। इसके साथ-साथ बंदरगाहों पर बेहतर परिचालन का भी इससे साफ संकेत मिलता है।
स्वदेशी फ्राइट वैगन्स एक बेहतरीन शुरुआत है जो भविष्य में और भी शानदार ढंग से सामुद्रिक परिवहन व्यवस्था का सुचारु बनने में मददगार साबित होगा।
