ईरान युद्ध के कारण मार्च में खाद्य उत्पादों का भाव रहा तेज

06-Apr-2026 11:32 AM

पेरिस। पश्चिम एशिया में ईरान-अमरीका युद्ध के कारण सामुद्रिक परिवहन खर्च बढ़ने तथा एक महत्वपूर्ण जल मार्ग पर यातायात प्रभावित होने से मार्च में प्रमुख खाद्यान्न, दलहन, तेल-तिलहन एवं चीनी सहित अन्य खाद्य उत्पादों का वैश्विक बाजार भाव ऊंचा एवं तेज रहा।

चूंकि यह युद्ध अभी जारी है इसलिए आगे भी कीमतों में वृद्धि का सिलसिला बरकरार रह सकता है। इससे अफ्रीका, एशिया एवं दक्षिण अमरीका महाद्वीप के आर्थिक दृष्टि से कमजोर देशों की कठिनाई बढ़ जाएगी। 

खाद्य एवं कृषि संगठन (फाओ) का खाद्य मूल्य सूचकांक फरवरी के संशोधित स्तर से 2.4 प्रतिशत बढ़कर मार्च में औसतन 128.5 बिंदु पर पहुंच गया जो विभिन्न खाद्य उत्पादों की कीमतों में हुई वृद्धि को दर्शाता है। फाओ का कहना है कि पिछले महीने शिपिंग खर्च एवं बीमा व्यय काफी बढ़ गया।

होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से अनेक जहाज अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचेंगे तब तक उस पर लदे उत्पादों का दाम काफी बढ़ चुका होगा। इससे आयातकों एवं निर्यातकों- दोनों को नुकसान होगा। इतना ही नहीं बल्कि क्रूड तेल एवं कृषि साधनों का संकट भी बढ़ रहा है।