दलहनों में आई ग्रेन इंडिया की खबर व उसका असर

31-Jan-2025 08:50 AM

दलहनों में आई ग्रेन इंडिया की खबर व उसका असर
★ आई ग्रेन इंडिया ने सबसे पहले पिछले 10 साल का डाटा निकालकर बताया कि जनवरी से दिसंबर 2024 तक रिकॉर्ड मात्रा में दलहन आयात हुआ जिससे कई मीडिया, न्यूज़ चैनल, अखबार, वेबसाइट ने यही खबर डाली।
★ पिछले 3 दिन से कई न्यूज़ चैनल व कई समाचारों में दलहनों के बढ़ते आयात को लेकर ख़बरें छापी गयी। खासकर मटर को लेकर।
★ सभी का मानना है कि मटर आयात को आगे नहीं बढ़ाना चाहिए।
★ आयात खोले जाने से इसका सीधा असर किसानों पर पड़ने लगा।
★ कई विशेषज्ञों ने कहा कि आयात शुल्क उस हिसाब से लगाना चाहिए कि दलहन का आयात MSP पर हो।
★ जिन बड़ी कंपनियां संस्था ने मटर आयात खोलने के लिए सरकार पर बनाया दबाव अब वही आयात बंद करने को कह रही हैं।
★ मटर के भाव जो 7000 के उच्चतम स्तर पर पहुंचे थे अब 3200-3300 पर कर रहे हैं ट्रेड।
★ अगर दलहन उद्योग से जुड़े कारोबारियों, आयातकों, ट्रेडर्स, प्रोसेसर्स, मिलर्स को बचाना है तो आयात नियमों में बदलाव करना बेहद जरुरी।