News Capsule/न्यूज कैप्सूल: केंद्र ने राज्यों से बफर स्टॉक की दलहन लेने को कहा
11-Apr-2026 01:59 PM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: केंद्र ने राज्यों से बफर स्टॉक की दलहन लेने को कहा
★ केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को सलाह दी है कि वे PM-Poshan, ICDS, PDS जैसी कल्याणकारी योजनाओं के लिए दालों की खरीद खुले बाजार से करने के बजाय केंद्रीय बफर स्टॉक से करें।
★ उपभोक्ता मामले विभाग के अनुसार सरकार के पास फिलहाल 28 लाख टन दालों का भंडार है, जिसमें लगभग 7-7 लाख टन चना और तूर सहित मसूर व मूंग शामिल हैं। ये स्टॉक MSP या डायनेमिक रिजर्व प्राइस—जो भी कम हो—पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
★ सरकार का कहना है कि इससे राज्यों को टेंडर प्रक्रिया की जटिलता से राहत मिलेगी, खरीद तेज होगी और अतिरिक्त बफर स्टॉक का बेहतर प्रबंधन संभव होगा।
★ यह कदम बाजार में दाल कीमतों को नियंत्रित रखने की रणनीति का हिस्सा है, क्योंकि सरकार इन भंडारों का उपयोग बाजार हस्तक्षेप योजना के तहत कीमतें बढ़ने पर करती है।
★ भारत में दाल उत्पादन अभी मांग से कम है, इसलिए देश को तूर, उड़द और पीली मटर जैसी दालों का आयात भी करना पड़ता है।
