दलहनों के आयात नियमों में बदलाव की उम्मीद कम
13-Mar-2026 09:06 AM
दलहनों के आयात नियमों में बदलाव की उम्मीद कम
★ 31 मार्च 2026 को सभी दलहनों के आयात में दी गयी छूट या लगाए गये आयात शुल्क की समय सीमा ख़त्म होगी।
★ मौजूदा हाल देखें तो लगभग सभी दलहनों की कीमतें स्थिर हैं और महंगाई दर भी दलहनों में नहीं बढ़ी जिसके चलते माना जा रहा है कि दलहनों के आयात नियमों में बदलाव की उम्मीद कम है।
★ पहले की तरह तुवर व उड़द का आयात बिना शुल्क के, मसूर चना का 10% तथा मटर का 30% शुल्क पर हो सकता है। साथ ही अगले 5 वर्ष के लिए MoU भी आने की उम्मीद।
★ साथ ही विश्व की कई बड़ी मौसम कंपनियों ने अलनीनो की सक्रियता अधिक होने की रिपोर्ट भी दी।
★ कृषि विभाग द्वारा जारी आकड़ों के अनुसार तुवर व उड़द का उत्पादन गत वर्ष से रहा कमजोर।
★ उपरोक्त सभी कारणों को देखते हुए आयात नियमों में बदलाव की उम्मीद कम।
