सोयाबीन में नरमी रही
29-Dec-2023 08:13 PM
★ लिवाली कमजोर होने व बिकवाली बढ़ने से सोयाबीन में गिरावट।
★ मध्य प्रदेश की मंडियों में 50/60 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखने को मिली। इस गिरावट के साथ मनासा 4500/4800 रुपए, गंजबसौदा 4400/4650, नीमच 4400/4830 अशोक नगर 4550/4650 इटारसी 4400/4750 रुपए प्रति क्विंटल रहे। ★ महाराष्ट्र के प्लांटों में आज 20/50 रुपए प्रति क्विंटल का उतार चढ़ाव देखने को मिला। कीर्ति प्लांट भाव 4980 रुपए- नांदेड 4875/4900, नागपुर 4825/4900 रुपए प्रति क्विंटल रहे।
★ इसी प्रकार महाराष्ट्र की मंडियों में सोयाबीन की कीमतों में 20/50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखने को मिली इस गिरावट के साथ करंजा 4500/4650, खामगांव 4600, जालना 4600/4650, उद्गीर 4700, पिंजर 4700/4750, बार्शी 4700 मुर्तिजापुर 4675 रुपए प्रति क्विंटल रहा।
