सोया अंतर्राष्ट्रीय समाचार
12-Mar-2026 08:26 AM
सोया अंतर्राष्ट्रीय समाचार
सोयाबीन तेल में कुछ मजबूती देखी गई क्योंकि इस वर्ष के लिए EPA के RVO (Renewable Volume Obligation) का आंकड़ा करीब 5.4 अरब गैलन के आसपास लीक होने की खबर है। इसका आधिकारिक ऐलान इस महीने के अंत तक किया जा सकता है।
USDA गुरुवार सुबह एक्सपोर्ट सेल्स के आंकड़े जारी करेगा। ट्रेडर्स को उम्मीद है कि 3 मार्च को समाप्त सप्ताह में 2025/26 सीजन के सोयाबीन की बिक्री 2.5 लाख से 8 लाख टन के बीच रहेगी। नई फसल की बिक्री 0 से 1 लाख टन के बीच रहने का अनुमान है। सोयाबीन तेल की बिक्री 1.5 लाख से 4 लाख टन के बीच रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।
