साउथ एशिया एग्री फोरम 2025, श्रीलंका रहा सफल
20-Jan-2025 05:17 PM
साउथ एशिया एग्री फोरम 2025, श्रीलंका रहा सफल।
★ बीएसएएफ द्वारा श्रीलंका में 15-16 जनवरी को आयोजित साउथ एशिया एग्री फोरम 2025 (SAAF-2025) सफल रहा, इस प्रतिष्ठान में 300 प्रतिनिधि 40 देश शामिल हुए।
★ इस इवेंट में श्री अहमद हमज़ा - कार्यकारी निदेशक, डीएमसीसी, संयुक्त अरब अमीरात, श्री एडुआर्ड ज़र्निन, अध्यक्ष, रसग्रेन यूनियन, रूसी संघ, श्री सुनील कुमार सिंह, एएमडी, नेफेड, भारत सरकार, जॉन साउथवेल, वरिष्ठ व्यापार एवं निवेश आयुक्त, ऑस्ट्रेलिया, भारत और श्रीलंका के महावाणिज्य दूतावास, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा के उच्चायुक्त शामिल हुए।
★ इसके अतिरिक्त प्रमुख अतिथि के रूप में श्रीलंका के पश्चिम प्रोविएन्स के गवर्नर हनीव युसूफ भी शामिल हुए।
★ इस आयोजन में विभिन्न जिन्स जैसे कि चना, चीनी, खाद्य तेल, मसूर, अनाज (गेहूँ, मक्का, चावल), चीनी, मसाले, मटर, तुवर, मूंग पर चर्चा की गई।
★ बीएसएएफ के एमडी विवेक अग्रवाल ने कहा कि इस आयोजन में सभी एग्री जिन्स के उत्पादन, खपत, आयात निर्यात, व्यापर में हो रही उपलब्धि, दिक्कतों आदि की चर्चा की गई।
★ इस आयोजन में कई बड़ी कम्पनियाँ शामिल हुई जैसे कि सुपीरियर एग्रो- भारत, ओलम-भारत, मंडला ट्रेडिंग- ऑस्ट्रेलिया, सिटी कमोडिटी- बांग्लादेश, आरवी एक्सपोर्ट्स-तंजानिया, सिटी माइंस-श्रीलंका, श्री रेणुका शुगर-भारत, निहाल ब्रदर्स ग्रुप-श्रीलंका, पैरीज़ शुगर इंडस्ट्रीज लिमिटेड- भारत, एसडी गुथरी इंटरनेशनल ट्रेडिंग- मलेशिया, एनके प्रोटीन्स-आईवीपीए-भारत, पिरामिड विल्मर-श्रीलंका, ईटीजी-कनाडा, विटेरा-नीदरलैंड, वेस्ट एग सॉल्यूशंस- कनाडा, एसजीआर-बांग्लादेश/नेपाल/भारत, इंटीग्रेटेड सर्विस पॉइंट- भारत, द राइस एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन- भारत, स्टार एग्री- इंडिया, मयूर ग्लोबल कॉर्पोरेशन-इंडिया, जेएलवी एग्रो-इंडिया, जीटी-इंडिया, स्पाइस बोर्ड ऑफ इंडिया, वर्ल्ड क्लोव काउंसिल-इंडिया, आर्य पल्सेज- श्रीलंका, आदमजी लुकमानजी एंड संस-श्रीलंका, फेडरेशन ऑफ इंडियन स्पाइस स्टेकहोल्डर्स (FISS), अरवी इंटरनेशनल- म्यांमार, सनराज शिपिंग एजेंसी- भारत, विट्टोरी- संयुक्त अरब अमीरात, शिव शक्ति ग्रुप-नेपाल, कृष्णा कैनवसर्स- भारत, एड्रोइट-सिंगापुर और आई-ग्रेन इंडिया, भारत भी शामिल थे।
★ जैसे कई बड़ी संस्थाएं यूएसए ड्राई पी एंड लेंटिल कौंसिल- अमेरिका, डीजी ग्लोबल-कनाडा, कनाडा पल्सेस- कनाडा, यूएस सोयाबीन एक्सपोर्ट कॉउंसिल और सिटी कमोडिटीज भी शामिल हुई।
★ उपरोक्त जिंसों को बढ़ावा देने के लिए 5 MoU भी साइन किये गए जिसमें नवी मुंबई मर्चेंट एसोसिएशन, द राइस एक्सपोर्टर एसोसिएशन, इंडो-ग्लोबल SME चैम्बर, फेडरेशन ऑफ़ इंडियन स्पाइस स्टेक होल्डर शामिल रहे।
★ इसके अलावा NCDEX और कोलोंबो स्टॉक एक्सचेंज के बीच भी MoU पर हस्ताक्षर किये गए।
