सरसों - तेजी का रुख

06-Jun-2024 07:38 PM

नई दिल्ली । आवक कमजोर व तेल मिलों की डिमांड निकलने से सरसों में तेजी का रुख। दिल्ली लारेंस रोड पर आज कोई उतार- चढ़ाव नहीं देखने को मिले। इसके साथ भाव 5950 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गये।

राजस्थान की जयपुर मंडी में 75 रुपए प्रति क्विंटल की तजै देखने को मिली। इस तेजी के साथ भाव 6150 रुपए प्रति क्विंटल पहुंच गये। वहीँ पर भरतपुर मंडी में 110 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखने को मिली।

इसके साथ भाव 5825 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गये। उत्तर प्रदेश की सलौनी प्लांट सरसों में आज 100 रुपए प्रति क्विंटल देखने को मिली। इस बढ़ोत्तरी के साथ भाव शमशाबाद 6550 रुपए, दिग्नेर भाव 6550 रुपए, अलवर भाव 6450 रुपए कोटा भाव 6475 रुपए मुरैना भाव 6550 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गये।

हरियाणा की चरखी दादरी मंडी में आज 100 रुपए की तेजी देखने को मिली। इस बढ़ोत्तरी के साथ भाव 5950 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गये। मध्य प्रदेश के मुरैना मंडी में 150 रुपए की तेजी देखने को मिली। भाव 5650 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गये।