सरसों- मंदे का रुख
30-May-2024 07:37 PM
नई दिल्ली । बिकवाली बढ़ने और लिवाली घटने से सरसों में मंदे का रुख। दिल्ली लॉरेंस रोड आज 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखने को मिली। इस गिरावट के साथ भाव 6050 रुपए प्रति क्विंटल देखने को मिले।
राजस्थान की जयपुर मंडी में आज 100 रुपए का मंदा देखने को मिला। भाव 6150 रुपए प्रति क्विंटल देखने को मिले। उत्तर प्रदेश की सलौनी प्लांट सरसों में 75 रुपए प्रति क्विंटल घटाकर भाव खोले।
इस घटे भावों पर भाव शमशाबाद 6525 रुपए, अलवर भाव 6525 रुपए, अलवर भाव 6450 रुपये, कोटा भाव 6450 रुपए मुरैना भाव 6550 रुपए प्रति क्विंटल पर रह गये।
मध्य प्रदेश की मुरैना मंडी में 50 रुपये का सुधार देखने को मिला। इस सुधार के साथ भाव 5700 रुपए प्रति क्विंटल पर रह गये। क्षेत्र की विभिन्न मंडियों में सरसों की आवक 7 लाख बोरी हुई। सरसों के भाव अधिक तेजी-मंदी की उम्मीद कम।
