सरसों - मांग सामान्य होने से सरसों में स्थिरता
13-Jun-2024 07:52 PM
नई दिल्ली । सामान्य मांग के चलते सरसों में स्थिरता। दिल्ली लारेंस रोड पर आज कोई उतार-चढ़ाव नहीं देखने को मिला। इसके साथ भाव 6000 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे।
राजस्थान की जयपुर मंडी में कोई तेजी-मंदी नहीं देखने को मिली। इसके साथ भाव 6000 रुपए प्रति क्विंटल रुके रहे। जबकि भरतपुर मंडी में 10 रुपये का सुधार देखने को मिला।
इस सुधार के साथ भाव 5780 रुपए प्रति क्विंटल पर देखने को मिले। उत्तर प्रदेश की सलौनी प्लांट सरसों में आज कोई उठा-पटक नहीं देखने को मिला।
इसके साथ भाव शमशाबाद 6500 रुपए दिग्नेर भाव 6500 रुपए, अलवर भाव 6375 रुपए कोटा भाव 6400 रुपए, मुरैना भाव 6500 रुपए प्रति क्विंटल पर सामान्य बने रहे।
हरियाणा की चरखी दादरी मंडी में आज कोई उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया। भाव 5950 रुपए प्रति क्विंटल पर रूके रहे। सरसों के भावों में अधिक तेजी-मंदी की उम्मीद नहीं है।
