सरसों- मांग निकलने से सरसों में बढ़ोत्तरी
20-May-2024 07:15 PM
नई दिल्ली । तेल मिलों की डिमांड निकलने से सरसों में बढ़ोत्तरी। दिल्ली लॉरेंस रोड पर आज कोई उतार-चढ़ाव नहीं देखने को मिला। इसके साथ भाव 5900 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गये।
राज्थान की जयपुर मंडी में 50 रूपए की तेजी देखने को मिला। इसके साथ भाव 5950 रुपए प्रति क्विंटल पहुंच गये। वहीँ पर भरतपुर मंडी में 25 रूपए की तेजी देखने को मिली।
इस तेजी के साथ भाव 5625 रूपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गये। उत्तर प्रदेश की सलौनी प्लांट सरसों में आज 75 रूपए की बढ़ोत्तरी देखने को मिली।
इस बढ़ोत्तरी के साथ शमशाबाद भाव 6450 रूपए, दिग्नेर भाव 6450 रूपए अलवर भाव 6325 रूपए, कोटा भाव 6375 रुपए, मुरैना भाव 6425 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गये।
हरियाणा चरखी दादरी मंडी में 25 रुपए का मंदा देखने को मिला। इसके साथ भाव 5825 रुपए प्रति क्विंटल पर रह गये। सरसों के भावों में और तेजी की उम्मीद जारी।
