सरसों में रही गिरावट

15-Mar-2024 07:07 PM

नई दिल्ली । बढ़े भावों पर मुनाफावसूली बिक्री बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से सरसों की कीमतों में आज गिरावट देखी। दिल्ली लारेंस रोड पर आज 50 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट के साथ भाव 5400 रुपए प्रति क्विंटल रह गये।

राजस्थान की जयपुर मंडी में 75 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा देखने को मिला। इसके साथ भाव 5550 रुपए प्रति क्विंटल पर रह गये। वहीँ पर भरतपुर मंडी में भी 75 रुपए की गिरावट दर्ज की गई।

इस गिरावट के साथ भाव 5125 रुपए प्रति क्विंटल पर देखने को मिले। उत्तर प्रदेश की सलौनी प्लांट सरसों में 75 रुपए का मंदा देखने को मिला। इस मंदे के साथ शमशाबाद भाव 5950 रुपए, दिग्नेर भाव 5950 रुपए, अलवर भाव 5850 रुपए, कोटा भाव 5850 रुपए, मुरैना भाव 5925 रुपए प्रति क्विंटल पर रह गये।

हरियाणा की चरखी दादरी मंडी में आज 50 रुपए घटा कर भाव खोले। इस घटे भावों 5450 रुपए प्रति क्विंटल रह गये। उत्पादक क्षेत्रों में नई सरसों की आवक बढ़ने लगी। देश की उत्पादक मंडी में आज सरसों की आवक 14 लाख 25 हजार बोरी हुई। जोकि गत दिन से 75 हजार बोरी अधिक है।