सरसों में घटबढ़ जारी रही
29-Dec-2023 08:13 PM
★ सामान्य मांग बनी रहने से घट-बढ़ जारी।
★ दिल्ली लारेन्स रोड पर आज कोई उतार-चढ़ाव देखने को मिला। भाव 5350 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रहे।
★ राजस्थान की जयपुर मंडी में आज 25 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट के साथ भाव 5575 रुपए प्रति क्विंटल देखने को मिली। वहीँ पर भरतपुर मंडी में 41 रुपए घटाकर भाव खोले। भाव 5321 रुपए प्रति क्विंटल रह गये।
★ उत्तर प्रदेश की सलौनी प्लांट सरसों में आज कोई घट बढ़ नहीं देखी गई। इसके साथ सलौनी शमशाबाद भाव 61 रुपए, दिग्नेर भाव 6100 रुपए, अलवर भाव 6000 रुपए, कोटा भाव 5950 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे।
★ हरियाणा की चरखी दादरी मंडी में आज 25 रुपए प्रति क्विंटल घटाकर भाव खोले। इसके साथ भाव 5375 रुपए प्रति क्विंटल पर रह गये।
★ मध्य प्रदेश की मुरैना व ग्वालियर दोनों मंडियों में आज कोई तेजी-मंदी नहीं देखने को मिली। इसके साथ मुरैना भाव 5150/5250 रुपए, ग्वालियर भाव 5100/5200 रुपए प्रति क्विंटल पर सामान देखने को मिले।
