सरसों के भावों में सुधार

18-Dec-2023 07:51 PM

★ लिवाली बढ़ने से सरसों में सुधार।    
★ दिल्ली लारेंस रोड पर आज 50 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखने को मिली। इस तेजी के सात भाव 5350 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गये।  
★ राजस्थान की जयपुर मंडी में आज कोई तेजी-मंदी नहीं देखने को मिली। इसके साथ भाव 5600 रुपए प्रति क्विंटल पर समान देखे गये। जबकि भरतपुर मंडी में 33 रुपए प्रति क्विंटल तेजी दर्ज की गई। इस तेजी के साथ भाव 5358 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गये।    
★ उत्तर प्रदेश की सलौनी प्लांट सरसों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। इस बढ़ोत्तरी के साथ सलौनी शमशाबाद भाव 6100 रुपए, दिग्नेर भाव 6100 रुपए, अलवर भाव 6050 रुपए, कोटा भाव 6000 रुपए प्रति क्विंटल पर देखने को मिले।    
★ हरियाणा की चरखी दादरी मंडी में आज 30 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार देखने को मिला। इस सुधार के साथ भाव 5380 रुपए प्रति क्विंटल पहुंच गये।  
★ सरसों के भावों में अधिक तेजी-मंदी की संभावना कम।