सरसों के भावों में स्थिरता

02-Jan-2024 08:01 PM

★ सामान्य मांग के चलते सरसों के भावों में स्थिरता। 
★ दिल्ली लारेंस रोड पर आज कोई उतार-चढ़ाव नहीं देखने को मिला। भाव 5300 रुपए प्रति क्विंटल पर समान रहे।                   ★ राजस्थान की जयपुर मंडी में आज कोई तेजी-मंडी नहीं देखने की मिली। भाव 5550 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे। जबकि भरतपुर मंडी में आज 18 रुपए प्रति क्विंटल घटाकर भाव खोले। भरतपुर भाव 5343 रुपए प्रति क्विंटल पर देखने को मिले।       
★ हरियाणा की चरखी दादरी मंडी में आज कोई उठा पटक नहीं देखने को मिली। इसके साथ भाव 5350 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिरता बनी हुई है।  
★ मध्य प्रदेश की मुरैना मंडी में आज 25 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। इसके साथ भाव 5100/5125 रुपए प्रति क्विंटल पर रह गये।                         
★ उत्तर प्रदेश की सलौनी प्लांट सरसों में आज भाव नहीं खोले। 
★ देश की उत्पादक मंडी में आज सरसों की आवक 2 लाख 85 हजार बोरी हुई। जोकि गत दिन से 15 हजार बोरी कम है।