साप्ताहिक समीक्षा - उड़द
29-Aug-2026 08:32 PM
कमजोर बिकवाली और बेहतर मांग से उड़द में तेजी
चेन्नई। घटे भावों पर बिकवाली कमजोर पड़ने और मांग में सुधार से चालू सप्ताह के दौरान उड़द की कीमतों में तेजी का रुख रहा। घरेलू बाजार में आवक कमजोर होने के कारण दाल मिलर्स की सक्रियता बढ़ी है, जिससे कीमतों को समर्थन मिल रहा है। इस वर्ष मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में उड़द की बुवाई सामान्य से करीब 15–20 दिन देरी से हुई। कमजोर मानसून के कारण कई क्षेत्रों में बुवाई प्रभावित हुई, जिसका असर अब बाजार की उपलब्धता पर दिखाई दे रहा है। अधिकांश मंडियों में पुरानी उड़द की आवक लगभग समाप्त हो चुकी है, जिससे सप्लाई पाइपलाइन कमजोर बनी हुई है। नई उड़द की आवक का दबाव सितंबर के अंतिम सप्ताह में शुरू होने की संभावना है। हालांकि, देर से हुई बुवाई और मौसम में बदलाव के कारण नई फसल के उत्पादन को लेकर अभी अनिश्चितता बनी हुई है। दूसरी ओर, रंगून में सीमित स्टॉक और निर्यातकों की नियंत्रित बिकवाली के कारण आयातित उड़द की आपूर्ति पर भी दबाव नहीं बन पा रहा है। ऐसे में नई फसल की आवक तक घरेलू बाजार में उपलब्धता सीमित रहने की संभावना है और उड़द की कीमतों को मजबूती मिल सकती है। आयातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बेहतर बनी रहने से इस साप्ताह चेन्नई उड़द की कीमतों में 175/200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव एफएक्यू 8575 रुपए व एसक्यू 9200 रुपए प्रति क्विंटल हो गए।
बर्मा
निर्यातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व निर्यात मांग बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान बर्मा उड़द एफएक्यू में 10 डॉलर और एसक्यू में 10 डॉलर प्रति टन की बढ़त देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में एफएक्यू का भाव 890 डॉलर प्रति टन और एसक्यू 970 डॉलर प्रति टन हो गयी।
दिल्ली
पोर्ट की तेजी के समर्थन व मांग मजबूत बनी रहने इस साप्ताह दिल्ली में उड़द की कीमतें 150/200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी। और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहंत में एफएक्यू 8975 रुपए और एसक्यू 9550 रुपए प्रति क्विंटल हो गए।
मध्य प्रदेश
मांग बढ़ने से चालू सप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश उड़द की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में जबलपुर में 5000/8500 रुपए,करेली 5700/8500 रुपए दमोह 6000/8000 रुपए और इंदौर में 6500/9000 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
महाराष्ट्र
लिवाली बढ़ने से इस साप्ताह महाराष्ट्र उड़द की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और सप्ताहंत में भाव अकोला में 9250 रुपए, लातूर में 8000/9000 रुपए, जलगांव 7700/9000 रुपए बार्शी 5000/8800 रुपए व अहमदनगर 4500/8500 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
अन्य
चौतरफा तेजी के समर्थन व लिवाली बनी रहने से कृष्णा डिस्ट्रिक्ट और विजयवाड़ा में उड़द की कीमतों में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहंत में भाव कृष्णा डिस्ट्रिक्ट में 8900 रुपए व विजयवाड़ा में 9000 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। इसी प्रकार राजस्थान उड़द की कीमतों में भी इस साप्ताह 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी देखी गयी और भाव सप्ताहंत में जयपुर 7700/8600 रुपए व कोटा 5000/7300 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
उड़द दाल
उड़द की गिरावट के असर व मांग सुस्त बनी रहने से उड़द दाल की कीमतों में इस साप्ताह 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और भाव सप्ताहंत में दिल्ली 10600/11800 रुपए, भाटापारा 10100/11200 रुपए, जलगांव में 11800 रुपए, मेरठ 9600/10600 रुपए और विजयवाड़ा 10600/11600 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
